मेरठः दो बाइकों की आपस में भीषण टक्कर, मौक पर हो गई 4 लोगों की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किला परीक्षित गढ़ क्षेत्र में शनिवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र सहित दो युवकों और एक महिला व मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य कुछ युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

uttar pradesh meerut road accident four people died

Recommended Video

    मेरठः दो बाइकों की आपस में भीषण टक्कर, मौक पर हो गई 4 लोगों की मौत

    जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह रहदरा निवासी राजन और राजा अपने दो अन्य साथी छात्रों के साथ चितवाना इंटर कॉलेज से दसवीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे। बताया जाता है दो बाइकों पर सवार चार छात्र बेहद तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान आसिफाबाद रोड पर भट्टे के सामने छात्रों की बाईक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों पर सवार सभी व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरे। घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देते हुए घायलों को तत्काल क्षेत्रीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजन सहित दूसरी बाइक पर सवार गर्भवती महिला गुलशन, राशिद और मासूम शाहवेज को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    उधर, हादसे में घायल हुए राजा सहित दो अन्य युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका गुलशन के परिजनों ने बताया कि गर्भवती गुलशन को उसका रिश्तेदार राशिद जब्बापुरी गांव से गुलशन के भांजे शाहवेज के साथ क्षेत्रीय सीएचसी में दिखाने के लिए ले गया था। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+