Meerut News: जेल से छूटने के बाद फिर से दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी ने किया परेशान, किया यह घिनौना काम
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ ने हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छुटने के बाद दोबारा ऐसा काम किया है जिससे पीड़िता को दु:ख पहुंचा है। इसने ऐसा काम किया जिसके बाद हंगामा मच गया। आइए जानते हैं आरोपी ने ऐसा क्या किया-
छूटने के बाद मनाया जश्न
भावनपुर थानाक्षेत्र का रहने वाले युवक ने गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही वह जमानत पर छूटा है। जिस दिन वह जमानत पर छूटा उस दिन उसने और उसके परिवार वालों ने जश्न मनाया।

किशोरी के घर के पास बजाया डीजे
जश्न मनाने का उद्देश्य किशोरी के घर वालों को परेशान करना था। वह काफी देर तक उसके घर के पास डीजे बजाते रहे। नाच गाना करते रहे थे। लड़की के परिजनों ने इसका विरोध किया तो विवाद पर उतारु हो गए।
गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पूर्व दुकान से सामान लेने जा रही थी। गांव के ही युवक वसीयत ने उसे घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार रात वसीयत जेल से जमानत पर घर पहुंचा तो स्वजन व करीबियों ने आतिशबाजी कर हर्ष फायरिंग की। डीजे पर उल्टे-सीधे गाने बजाकर डांस किया।












Click it and Unblock the Notifications