मेरठ में वकील के चैंबर में मिले लड़कियों के अंडर गारमेंट, लैपटॉप, सीपीयू, पासपोर्ट जब्त

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वकील के कार्यालय में जब पुलिस ने दबिश दी तो उसके दफ्तर से महिलाओं के अंडरगार्मेंट मिले हैं। दरअसल पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ अश्लील वीडियो और यौन शोषण का वीडियो प्रसारित करने के मामले में दबिश दी थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस की छापेमारी के दौरान वकील के ऑफिस और रेस्ट रूम से लड़कियों की अलग-अलग ड्रेस मिली है। जांच में सामने आया है कि जो कपड़े बरामद किए गए हैं वह छोटी लड़कियां पहनती थीं। पुलिस ने वकील के दफ्तेर में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर सीपीयू और पासपोर्ट को जब्त कर लिया है।

Lawyers chamber

बता दें कि आरोपी वकील रमेश चंद गुप्ता का एक किशोरी और एक युवती के साथ अश्लील वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसके बाद यह लड़की 27 मई को लापता हो गई थी। लड़की के भाई ने आरोपी वकील के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था।

दौराला के सीओ अभिषेक पटले ने बताया कि किशोरी ने अधिवक्ता रमेश चंद और उसके भांजे भाजपा महानगर के महामंत्री अरविंद मारवाडी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लड़की के साथ यौन शोषण किया है। यूपी भाजपा के नेता और सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव सिक्क पर भी यौ शोषण का आरोप लगा है।

सीओ ने बताया कि रमेश चंद के खिलाफ हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और उसके खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। उसके पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया हैा। वकील के लैपटॉप, कंप्यूटर सीपीओ को भी जब्त करके उसे साइबर सेल के पास भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार रमेश चंद के पासपोर्ट की जांच की जा रही है और इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं रमेश चंद ने दूसरा पासपोर्ट तो नहीं बनवाया है। उसके खिलाफ लुकाउट नोटिस को एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास भेजा जा रहा है। साथ ही आरोपी वकील की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+