मेरठ: दो साल की मासूम के साथ पुजारी ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर पीटा
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई। यहां मंदिर परिसर में खेल रही दो साल की मासूम बच्ची से पुजारी ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पातल भेजा गया है।

क्या है मामला
हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, घटना मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मंगलवार दोपहर मंदिर परिसर में कुछ बच्चे खेल रहे थे। आरोप है कि पुजारी, दो साल की मासूम को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। हालत बिगड़ने पर आरोपी ने बच्ची को छोड़ा। वह रोती हुई बाहर की तरफ भागी तो यहां मौजूद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ गई। लोगों ने दौड़कर बच्ची को उठाया और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया। इस बीच बच्ची के परिजन भी यहां आ गए। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और दौराला पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी फेरू (65) निवासी नंगली आज्जड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आरोपी पर पहले भी लग चुका है दुष्कर्म का आरोप
घटना के बाद थाने पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। उस पर पूर्व में भी धार्मिक यात्रा पर आई एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लग चुका है, तब उसे उक्त गांव से भगा दिया गया था। लेकिन आरोपी करीब एक साल पहले फिर गांव आ गया। यहां गांव के मंदिर में कोई पुजारी नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने उसे मंदिर में रहने दिया।

क्या कहा दौराला इंस्पेक्टर ने
दौराला थाना के इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पुजारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्ची की मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications