चलते ऑटो में युवती से अश्लील हरकत करने के आरोपी कस्टडी से भागे, पुलिस ने एनकाउंटर कर पकड़ा

मेरठ। चलते ऑटो में एक युवती के साथ शुक्रवार को रेप की कोशिश हुई थी। घटना को ऑटो चालक और उसके दोस्त ने दिल्ली मेरठ हाईवे पर अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि दोनों आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकले, जिन्हें पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दोनों आरोपी पीड़िता को कई किलोमीटर तक नोचते और छेड़ते रहे थे।

एनकाउंटर के दोनों पकड़ा

एनकाउंटर के दोनों पकड़ा

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि 'ऑटो चालक बॉबी गुप्ता और उसके दोस्त गोलू को कोर्ट ले जाते वक्त दोनों ने एक पुलिसकर्मी से जबर्दस्ती राइफल छीन ली। फिर ने राइफल लहराते हुए वहां से भाग निकले। बाद में एनकाउंटर के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।' जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। बागपत रोड फ्लाईओवर के पास से टेंपो में मॉल जाने के लिए एक युवती सवार हुई थी। टेंपो में ड्राइवर के अलावा एक युवक सवार था। हाईवे पर डाबका कट के पास पहुंचते ही टेंपो सवार युवक ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

हैवानियत पर उतर गया आरोपी

हैवानियत पर उतर गया आरोपी

युवती ने बताया कि मैंने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने मुझे थप्पड़ मारे। मैंने पर्स से मोबाइल निकाला तो युवक ने छीन लिया। मेरी अंगूठी उतरवा ली और 3500 रुपए भी लूट लिए। फ्लाईओवर पर ही चालक ने ऑटो रोक लिया और दोनों हैवानियत पर उतर आए। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर चालक ने वहां से ऑटो दौड़ा लिया।

दिल्ली के मनोज ने बचाई थी जान

दिल्ली के मनोज ने बचाई थी जान

खबर के मुताबिक, डाबका कट के पास जब चालक ने ऑटो को जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश की तो युवती ऑटो से कूद गई। इसके बाद दोनों ने उसे जबरन ऑटो में डाल लिया। इस दौरान दिल्ली निवासी मनोज कुमार ने जब देखा कि डाबका कट के सामने ऑटो में एक युवती मदद के लिए चिल्ला रही है तो उन्होंने ऑटो का पीछा किया और ओवरटेक कर अपनी कार टेंपो के आगे खड़ी कर दी। कार से टेंपो टकराते ही युवती कूद गई। इस बीच टेंपो चालक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि लोगों ने दूसरे मनचले को दबोचकर पिटाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+