ट्यूशन टीचर ने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटी के साथ किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अभी छोटी-छोटी बच्चियों के साथ हैवानियत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उसी थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10वीं की छात्रा और उसकी मां के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित छात्रा को आरोप है कि आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने मेडिकल थाने के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला मेरठ जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। पीड़ित छात्रा की मानें तो वह 10वीं की छात्रा है और ट्यूशन पढ़ने के लिए शास्त्री नगर जाती थी। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक दीपक सिंघल ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़ित छात्र ने घटना की जानकारी अपने घर जाकर अपनी मां को बताई तो उसकी मां शिक्षक के पास गई। शिक्षक ने छात्रा की मां के साथ गैंगरेप का वीडियो दिखाते हुए वायरल करने की धमकी दी और पीड़ित छात्रा की मां के साथ भी गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों को बताया मामला

परिजनों को बताया मामला

पीड़िता ने अपने परिजनों को सारा मामला बताया। जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता मेडिकल थाना पहुंची और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मेडिकल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और पीड़ित छात्रा और उसकी मां को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज भेजा है। पीड़िता पक्ष ने बताया कि थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आहत होकर पीड़िता पक्ष ने खुद आरोपियों को पकड़ने की ठानी ली। बता दें कि पीड़ित पक्ष ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

क्या कहा एसएसपी ने...

क्या कहा एसएसपी ने...

वहीं, एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता छात्रा और उसकी मां का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें:- मेरठ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+