फोन पर दी पति के एक्सीडेंट की सूचना, फिर महिला को ले गया जंगल और किया गैंगरेप
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला से गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की मानें तो उसके मोबाइल पर कॉल आई कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। पति के साथ हुई हादसे की जानकारी पर महिला अपने पड़ोसी के साथ हादसे की जगह पर पहुंची, लेकिन वहां से आरोपी उसे कांशीराम कॉलोनी के पीछ जंगल में ले गए। जहां पर तीन युवकों ने महिला से गैंगरेप किया। फिलहाल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात 11 बजे की है।

एक्सीडेंट की दी सूचना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। ऐसे में वह अपने मायके में रह रही है। मंगलवार रात करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। पड़ोसी के साथ महिला हापुड़ रोड पर पहुंची।

तीनों आरोपियों ने किया दुष्कर्म
आरोप है कि पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों को हापुड़ रोड पर बुलाया। जबरन महिला को कार में डालकर कांशीराम कॉलोनी के जंगल में ले गए। जहां पर तीनों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसे जंगल में फेंक कर फरार हो गए। रातभर महिला जंगल में पड़ी रही। सुबह होश आने के बाद वह घर पहुंची।

क्या कहा पुलिस ने
जिसके बाद महिला ने आपबीती बताई, जिसको सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। महिला को लेकर परिजन बुधवार दोपहर नौचंदी थाने पहुंचे। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह के मुताबिक एक आरोपी महिला का पड़ोसी बताया गया, जबकि दो आरोपियों के नाम अभी पता नहीं चले हैं। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी गई है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications