JOB के नाम पर बेरोजगारों से पैसे वसूलते थे युवक, ​तीन गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ की मवाना पुलिस और साइबर सेल ने नौकरी के नाम पर युवाओं से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के 4 साथी फरार हैं। खास बात यह है कि आरोपी बेरोजगार लोगों के मोबाइल पर लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर फीस वसूली करते थे। मवाना निवासी एक पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है।

three arrested in job fraud case in meerut

Recommended Video

    JOB के नाम पर बेरोजगारों से पैसे वसूलते थे युवक, ​तीन गिरफ्तार

    पीड़ित ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

    एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि कुछ दिन पहले मवाना खुर्द निवासी विपिन राणा नाम के युवक ने नौकरी के नाम पर खुद के साथ ठगी का आरोप लगाते हुए साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि आरोपियों ने क्वीकर जॉब नाम की कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 8 बार में 23 हजार रुपए की रकम ठग ली। एसपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और कार्रवाई करते हुए अनस, वाजिद और सलमान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। इनके चार साथी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

    मोबाइल पर भेजते थे जॉब का लिंक और वसूलते थे पैसे

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह बेरोजगार युवाओं को झांसे में लेकर उनके पास क्वीकर जॉब के नाम से लिंक भेजते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग चार्ज के रूप में उनसे मोटी रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लेते थे। ठगी के बाद आरोपी अपना मोबाइल नंबर बदल लेते थे। एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+