Meerut: 10 फीट की सुरंग खोदकर ज्वेलरी शॉप में की लाखों की चोरी, चिट्ठी में लिखा, 'सॉरी भाई, हमारी मजबूरी है'
मेरठ में चोरी ने 10 फीट की सुरंग खोदकर अंबिका शोरूम से लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया और वहां एक पर्ची छोड़ दी। जिसमें लिखा था, 'सॉरी भाई हमारी मजबूरी है चोरी करने की। माफ कर देना पर आपका फर्श बहुत मजबूत है।'

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सुरंग खोदकर चोरी करने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। वहीं, पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। अब इन चोरों ने नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड़ स्थित अंबिक ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने नाले से 10 फीट की सुरंग खोदकर अंबिका ज्वेलर्स के शोरूम में लाखों रुपए की सोने और चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ली। इस चोरी का उस वक्त खुलासा हुआ जब ज्वेलर कारोबारी दुकान पर पहुंचा। तो वहीं, चोरी होने की सूचना मिलते ही मौके पर व्यापारी नेता भी इकट्ठा हो गए।
मेरठ के व्यापारियों में पुलिस के प्रति नाराजगी दिखाई दी। ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले दो माह के भीतर सुरंग खोदने की चार वारदात हो चुकी हैं। इसी मुद्दे पर व्यापारियों ने पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। खास बात यह है कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही रेजिस्टर के पन्ने पर माफीनामा भी लिखा। चोरों ने लिखा, 'सॉरी भाई हमारी मजबूरी है चोरी करने की। माफ कर देना पर आपका फर्श बहुत मजबूत है।' चोरों द्वारा छोड़े गए इन नोट के बाद यह मामले काफी चर्चाओं में है।
पीयूष गर्ग, मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में रहते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीयूष गर्ग का गढ़ रोड पर नंदन सिनेमा के सामने न्यू अंबिका के नाम से ज्वेलरी शोरूम है। शोरूम के बिल्कुल नीचे नाला बह रहा है। बता दें, सोमवार रात बदमाश नाले के अंदर से 10 फीट की सुरंग खोदकर शोरूम में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अंबिका ज्वेलर्स के मालिक पीयूष गर्ग को चोरी की इस घटना के बारे में उस वक्त पता चला जब शोरूम खोलने गए। इस दौरान पीयूष ने सुरंग खुदी देखी और जेवर के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे।
इस बात की जानकारी पीयूष ने पुलिस और व्यापारियों को दी। ज्वेलरी शोरूम में चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को व्यापारियों ने वापस लौटने को कह दिया और उन्हें अंदर तक नहीं जाने दिया। वहीं, चोरी की घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि मेरठ में सुरंग खोदकर चोरी की ये चौथी घटना है। वहीं, मामला बिगड़ने के बाद घटनास्थल पर मेरठ एसपी पीयूष सिंह पहुंचे और गुस्साएं व्यापारियों को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़तला शुरू कर दी।
व्यापारियों का कहना था कि अंबिका ज्वेलर्स से चंद कदम दूरी पर हापुड़ अड्डा है और वहां हर वक्त पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने नाले में घुसकर 10 फीट की सुरंग खोदकर वारदात कैसे कर ली। इस दौरान एसपी सिटी व्यापारियों को भरोसा दिया कि जांच के बाद चौकी इंचार्ज और फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले में इंस्पेक्टर नौचंदी को लाइन हाजिर कर दिया है।
Recommended Video

खास बात यह है कि चोरों ने एक पर्ची भी शोरूम मालिक के लिए छोड़ी है। जिसमें चोरों ने अपने गुनाहों के लिए माफी भी मांगी। चोरों ने लिखा, 'सॉरी भाई। हमारी मजबूरी है चोरी करने की। माफ कर देना पर आपका फरस (फर्श) बहुत मजबूत था।' आपकों बता दें कि इससे पहले मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी से फरवरी 2023 में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। दीपक ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। तब भी चोरों ने तिजोरी काटने का प्रयास किया था, लेकिन सफ़लता नहीं मिली तो चोर 'सॉरी' लिखकर भाग गए थे।












Click it and Unblock the Notifications