मेरठ में मोबिल की दुकान में आग लगने से तीन की मौत, कानपुर में कार ठीक कर रहे तीन को बस ने रौंद दिया

मेरठ/कानपुर, 22 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मोबिल की दुकान में भीषण आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं कानपुर में खराब हुई कार को ठीक कर रहे तीन लोगों को रोडवेज बस ने रौंद दिया है। कानपुर और मेरठ में हुए हादसों में छह लोगों की जान चली गई। मेरठ हादसे के मृतकों में शॉप मालिक का बेटा भी है। मेरठ की घटना मवाना हाईवे के सुभाष चौक की है। यहां मोबाइल ऑयल की शॉप में आग लग गई। आग लगने से आसपास की दुकानें भी चपेट में आ गईं। मोबिल की वजह से आग तेजी से भड़की और इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। तीनी की झुलसने से मौत हो गई।

Six people died in two accidents happened in Meerut and Kanpur

मेरठ में हुए हादसे में दुकान में आग लगने के बाद अंदर रखे मोबिल ऑयल के डिब्बे धमाके के साथ फटने लगे। इस आग की चपेट में शॉप मालिक के बेटे और दो कर्मचारी आ गए। व्यापारियों का कहना है कि आग लगने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई थी। लेकिन दोनों मौके पर बहुत देर से पहुंचे। काफी समय बाद पुलिस के आलाधिकारी फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर आए। व्यापारियों ने इस लेटलतीफी पर विरोध जताया है और घटना को लेकर उनमें आक्रोश है। हादसे में शॉप मालिक का बड़ा बेटा बुरी तरह झुलस गया जिसको इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में ले जाया गया है। डीएम के बाला जी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। अकबरपुर थाना क्षेत्र में इटावा कानपुर रोड पर तीन लोग खराब हुई कार को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे कि तभी रोडवेज बस ने उनको रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक आदमी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। तीनों मृतक उन्नाव के निवासी थे। रोडवेज बस चालक फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+