मेरठ में डबर मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिला महिला और उसकी नातिन का शव
मेरठ, 08 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार की सुबह डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। एक मकान में बुजुर्ग महिला और उसकी नातिन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।

बैक डोर से हुई हत्यारे की घर में एंट्री !
घटना मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के डी ब्लॉक की है। 60 वर्षीय महिला अपनी 12 साल की नातिन के साथ घर में रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि रविवार देर रात घर में कोई पहचान वाला दाखिल और उसी ने दोनों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कोई आता जाता नहीं दिखा। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्यारे को पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुआ होगा।
बेटी-दामाद दूसरे घर में रहते थे
पुलिस अधिकारियों को शक है कि किसी परिचित ने ही हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि बैक डोर एंट्री सहमति से हुई है। फिलहाल, दोनों ही शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसएसपी रोहित सजवान ने बताया मृतका और उसकी नातिन साथ रहती थी, जबकि मृतका की बेटी व दामाद अलग थाना क्षेत्र में निवास कर रहे थे। मृतका की बेटी की दूसरी शादी है, घर में कुछ सामान बिखरा हुआ पड़ा है, लेकिन कोई बलपूर्वक प्रवेश करने के निशान नहीं पाए गए है। फॉरेंसिक व फील्ड यूनिट द्वारा गहनता से सीन ऑफ क्राइम की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications