मेरठ: जमानत पर जेल से छूटे रेप के आरोपी पिता ने बेटी को मारा चाकू, हुआ फरार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रेप के आरोप में जेल में बंद कलयुगी पिता ने जमानत पर छूटते ही अपनी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी पिता अपनी ही बेटी से रेप के आरोप में जेल भेजा गया था। एक सामाजिक संस्था की शिकायत पर एसपी देहात ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव
सरधना थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी से दरिंदगी की थी। पीड़िता की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया, जिसके बाद जेल से जमानत पर छूटते ही आरोपी पीड़िता और उसकी मां पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि 12 फरवरी को आरोपी बाप ने पीड़िता पर हमला बोलते हुए उसे चाकू घोंप दिया। एक सामाजिक संस्था की शिकायत पर एसपी देहात ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जमानत पर छूटते ही किया हमला
सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना पांडे सोमवार को सरधना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी को लेकर एसपी देहात अविनाश पांडे से मिलीं। कल्पना ने आरोप लगाया कि महिला की नाबालिग बेटी के साथ उसके ही पिता ने कुछ समय पहले दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में जेल गया था। आरोप है कि जेल से जमानत पर छूटते ही आरोपी अपनी पत्नी और पीड़िता पर रेप के मामले में समझौते का दबाव बनाने लगा। 12 फरवरी को आरोपी ने पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि पिता ने विरोध करने पर अपनी पुत्री को चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। कल्पना पांडे ने आरोप लगाया कि सरधना पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद एसपी देहात ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications