रेप केस दर्ज करा निर्दोषों को ब्लैकमेल करती है युवती, लोगों ने पुलिस को सौंपा सुबूत

मेरठ। दुष्कर्म के मामलों में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर तो एसएसपी कार्यालय पर आए-दिन हंगामे होते रहते हैं, लेकिन शुक्रवार को दुष्कर्म के मुकदमे चल रहे आधा दर्जन से अधिक आरोपी युवकों ने एसएसपी से मुलाकात करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपियों ने एक महिला सहित उसके पूरे कुनबे पर निर्दोष युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराकर उनसे अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। दुष्कर्म के आरोपी युवकों ने एसएसपी को 12 मिनट से अधिक की एक वीडियो भी सौंपी, जिसमे दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवतियां आरोपियों से पैसे के लेनदेन को लेकर सौदेबाजी करती नजर आ रही हैं। उधर, पूरे मामले का खुलासा होने पर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

लिसाड़ी गेट निवासी हॉस्पिटल संचालक तैमूर अली तोमर के मुताबिक, बहसूमा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला वर्तमान समय में रोहटा रोड स्थित एक कालोनी में रहती है। तैमूर के मुताबिक, महिला की पांच-छह बेटियां और एक पुत्रवधु है। तैमूर ने आरोप लगाया कि महिला ने कुछ फर्जी लोगों के साथ मिलकर पूरा गिरोह तैयार किया हुआ है, जिसके साथ मिलकर महिला का पूरा कुनबा ब्लैकमेलिंग का काम करता है।

समझौते के एवज में वसूली

समझौते के एवज में वसूली

निर्दोष लोगों के खिलाफ रेप और गैंगरेप के झूठे मुकदमे दर्ज करा कर उन्हें जेल भिजवाया जाता है और इसके बाद समझौते की एवज में उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। तैमूर ने बताया कि वह खुद दुष्कर्म के झूठे मामले में एक बार जेल जा चुका है और इसके बावजूद महिला ने पैसे लेने के बाद भी उस पर दुष्कर्म के दो अन्य मुकदमे दर्ज करा दिए।

मामले की जांच के आदेश

मामले की जांच के आदेश

तैमूर के साथ आए शाहवेज और मोहम्मद नासिर आदि ने भी एसएसपी को महिला और उसकी बेटियों द्वारा अपने और अन्य युवकों पर दर्ज कराए गए दुष्कर्म के लगभग 30 मुकदमों का ब्यौरा सौंपा। इसी के साथ महिला के कुनबे सहित उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रकरण की जानकारी के बाद एसएसपी अजय साहनी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+