'हमारी सरकार बनी तो बाइक पर फ्री होंगी 3 सवारी, नहीं कटेगा चालान...' ओपी राजभर ने किया ऐलान

मेरठ, 9 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में अगर उनकी सरकार बनी तो एक बाइक पर तीन लोग आराम से जा सकेंगे और उनका चालान भी नहीं होगा। इसके पीछे तर्क देते हुए राजभर ने कहा, 'ट्रेन में 70 सीट होती हैं, 300 आदमी डिब्बे में बैठते हैं। फिर भी रेलगाड़ी का चालान नहीं होता है। 9 सवारी पर जीप पास होती है और 22 लोगों को लेकर जाती हैं उस पर भी चालान नहीं होता है।'

'बाइक पर 3 सवारी फ्री, नहीं कटेगा चालान'

'बाइक पर 3 सवारी फ्री, नहीं कटेगा चालान'

राजभर ने कहा, 'मोटर साइकिल पर दो सवारी पास है। अगर गलती से उस पर तीन लोग बैठ जाते हैं तो पुल‍िस उनका चालान कर देती है। ये चालान क्यों होता है?' उन्‍होंने वादा दोहराते हुए कहा क‍ि हमारी सरकार बनने पर बाइक पर 3 सवारी फ्री होगी, कोई चालान नहीं कटेगा। बता दें, ओपी राजभर इस बार यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

Recommended Video

    UP Elections 2022: OP Rajbhar का ऐलान, हमारी सरकार बनी तो बाइक पर 3 सवारी फ्री, | वनइंडिया हिंदी
    राजभर ने माफिया मुख्‍तार अंसारी का ल‍िया पक्ष

    राजभर ने माफिया मुख्‍तार अंसारी का ल‍िया पक्ष

    ओपी राजभर ने जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी को भी अपनी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। राजभर ने कहा क‍ि जब तक कोर्ट क‍िसी को दोषी ठहराकर सजा नहीं देती है तब तक वह दोषी साब‍ित नहीं होता है। हालांक‍ि, राजभर ने यह साफ नहीं क‍िया क‍ि मुख्‍तार क‍िस सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

    सीएम योगी पर कसा तंज

    सीएम योगी पर कसा तंज

    ओपी राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, '10 मार्च के बाद गाना बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में।' उन्होंने कहा कि महंगाई और नौकरी की उनकी मांग को लेकर समझौता नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दिया। राजभर ने कहा कि उन्‍होंने शोले फिल्म देखी थी, जिसमें एक डायलाग है, 'जो डर गया वो मर गया', बस इस ही देखने के बाद ही उन्होंने संघर्ष आरंभ किया। उन्होंने कहा, 'तीन साल पहले कह दिया था कि बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जाएगा, जो सत्य साबित होने जा रहा है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+