मेरठ में भाजपा नेत्री का कथित अश्लील वीडियो वायरल, SSP से लगाई न्याय की गुहार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भाजपा नेत्री का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेत्री आज एसएसपी ऑफिस पहुंची और पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। भाजपा नेत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ जिले का है। शुक्रवार को भाजपा नेत्री लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी को दी तहरीर में महिला ने बताया कि विशेष समुदाय के लोगों ने उसकी फेसबुक प्रोफाइल से फोटो चुरा लिए। इसके बाद इन फोटो के साथ कथित अश्लील वीडियो बनाकर अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। साथ ही अपने साथियों से इस वीडियो को देखने की अपील भी कर रहा है।

पीडित भाजपा नेत्री ने बताया कि आरोपियों की हरकत के चलते उसका घर से निकलना दुश्वार हो गया है। अब भाजपा नेत्री ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत कर त्वरित ही कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, एसएसपी ने इस पूरे मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंप दी है।












Click it and Unblock the Notifications