देश का मूड देखकर दिया सचिन को भारत रत्न सम्मान: शिंदे

मथुरा के पास सीमा सुरक्षा बल की नई बटालियन का उद्घाटन करने पहुंचे सुशील कुमार शिंदे ने जवानों को संबोधित करते हुए ये बात कही। शिंदे ने कहा कि सचिन को लेकर देशवासियों का जो मूड उन्होंने देखा उसके बाद फैसला किया गया कि सचिन को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न देकर सम्मानित किया जाए।
बीएसएफ की नयी बटालियन के उद्घाटन के मौके पर शिंदे ने जवानों के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मई, 2013 से जवानों के लिए सात रेलगाड़ियों में विशेष डिब्बों की व्यवस्था की गई है। सभी सेवानिवृत जवानों को विशेष दर्जा दिया जाएगा, और जवानों को कठिनाई भत्ता भी दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications