मेरठः उधार का पैसा समय पर नहीं लौटाया तो दारोगा के बेटे ने मजदूर को पीटा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दारोगा के बेटे पर ब्याज के पैसे नहीं लौटाने पर एक मजदूर की पिटाई का आरोप लगा है। पीड़ित शुक्रवार को घायल अवस्था में एसएसपी कार्यालय पहुंचा और उसने दारोगा के बेटे के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में पीएसी में तैनात एक दरोगा का परिवार रहता है। वहीं उसके बेटे योगेश पर आरोप है कि इलाके में ब्याज और सट्टेबाजी का काम करता है।

meerut sub inspector son beaten to labour for money

पीड़ित मजदूर ने कुछ समय पहले दरोगा के बेटे से पांच हजार रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसको उसने ब्याज की रकम लगाकर दोगुनी कर दी। धीरे-धीरे करके मजदूर उसके पैसे लौटा रहा था लेकिन जब पैसे लौटाने में देरी हुई तो दरोगा के बेटे ने तीन चार साथियों संग मिलकर मजदूर की पिटाई कर दी। मजदूर की पिटाई इतनी बुरी तरह की गई कि मजदूर के शरीर पर पिटाई के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

शुक्रवार को पीड़ित मजदूर अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और उसने दारोगा के बेटे की लिखित शिकायत एसपी क्राइम से की है। बताया गया है कि आरोपी बेटे का पिता दारोगा मेरठ पीएसी में तैनात है, जिसके दम पर वह इलाके में लगातार गुंडई करता है। इस पूरे मामले में एसपी क्राइम का कहना है के मामले में एक शिकायत आई है, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+