मेरठ: बेइज्जती का बदला के लिए मुखबिर ने की यूपी पुलिस के कांस्टेबल की हत्या

Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 11 जनवरी को हुई कांस्टेबल अंकुर चौधरी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस की मानें तो बेइज्जती का बदला लेने के लिए मुखबिर आमिर ने कांस्टेबल अंकुर के सिर और पेट में गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने अंकुर की हत्या में मुखबिर आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या था मामला

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, शामली के झिंझाना गांव का रहने वाले अंकुर चौधरी यूपी पुलिस में 2015 बैच का कांस्टेबल के था। उसकी तैनाती मेरठ के फलावदा थाना में एक पुलिस चौकी पर थी। बता दें कि पुलिस ने 11 जनवरी को चौकी से चंद कदम की दूरी पर गन्ने के खेत में अंकुर का शव बरामद किया था। अंकुर के सिर और पेट में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। हत्यारे ने इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव के पास अंकुर का ही तमंचा फेंक दिया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पुलिस ने आत्महत्या और हत्या के मामले की जांच को आगे बढ़ाया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करने लगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया था, कि अंकुर को एक नहीं बल्कि दो गोली लगी हैं। जिससे यह भी साबित हो गया था कि अंकुर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसको किसी ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। इस पूरे प्रकरण को खोलने के लिए क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस सहित चार टीमें लगाई गई थीं।

गलत निकली थी मुखबिर की सूचना

गलत निकली थी मुखबिर की सूचना

एसपी देहात राजेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अंकुर की हत्या के मामले में कुरेशिया मोहल्ला निवासी आमिर को गिरफ्तार किया गया है। आमिर मृतक सिपाही अंकुर का खास मुखबिर था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आमिर ने बताया कि 3 जनवरी को उसे एक खेत में दो अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती द्वारा रंगरलिया मनाए जाने और ग्रामीणों द्वारा उन्हें पकड़े जाने की सूचना मिली थी। जिसके बादे वह अंकुर को वहां लेकर पहुंचा तो युवक और युवती पति पत्नी निकले।

बेइज्जती का बदला लेने के लिए मारी गोली

बेइज्जती का बदला लेने के लिए मारी गोली

उन्होंने बताया कि अंकुर ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सामने ही मुखबिर आमिर की जमकर डांटा और गालियां दी। इसके बाद उसे गाड़ी से उतारकर अंकुर अपनी कार लेकर चला गया और आमिर को पैदल अपने गांव लौटना पड़ा। आमिर के अनुसार, उसी दिन उसने अंकुर से बदला लेने की ठान ली। घटना वाले दिन वह अपनी गाड़ी से पुलिस चौकी पहुंचा और अंकुर को एक बड़ा खुलासा करने का जाने का झांसा देकर पास के खेत में ले गया और वहां उसने अंकुर को गोली मार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+