Meerut : जिस तांत्रिक को दी थी पत्नी के कत्ल की सुपारी, उसी ने चढ़ा दी कांस्टेबल की बलि

अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात सिपाही गोपीचंद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। साधू के वेश में एक बहरूपिये को पुलिस ने धर दबोचा है, साथ ही सिपाही की बाइक भी बरामद कर ली गई है।

Meerut police arrested taantrik Murder of delhi police constable in Sardhana because of money

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले का हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। 1 महीने से लापता सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सिपाही की हत्या के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी ने हत्या की जो वजह पुलिस के सामने कबूल की है, उसने सबके होश उड़ा दिए हैं।

Meerut police arrested taantrik Murder of delhi police constable in Sardhana because of money

साधु के वेश में हत्यारा गिरफ्तार
बता दें कि पूरा मामला मेरठ के सरधना क्षेत्र के पहोली गांव का है। थाना इंस्पेक्टर आरके पचौरी ने बताया कि दिल्ली में तैनात सिपाही गोपी चंद 26 मार्च को सरधना के गांव पहोली से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था लेकिन लापता हो गया था। जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी। काफी छानबीन के बाद जांच मैं सामने आया के हस्तिनापुर के गंगा किनारे विदूर धाम आश्रम में साधु के वेश में रह रहे गणपत सिंह ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

Meerut police arrested taantrik Murder of delhi police constable in Sardhana because of money

Recommended Video

    मेरठ: 5 साल की मासूम से दरिंदगी को कोशिश, मचा हडकंप

    पत्नी को मरवाने के लिए तांत्रिक को दिए लाखों
    पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिपाही गोपीचंद से उसकी पुरानी पहचान थी। किसी महिला से प्रेम प्रसंग के चलते गोपीचंद तंत्र क्रिया से अपनी बीवी को मरवाना चाहता था। जिसके लिए उसने साडे चार लाख की रकम उसको दी थी। 26 मार्च को भी तांत्रिक ने पूजा के लिए गोपीचंद को डेढ़ लाख रुपए और मुर्गा लाने की बात कहकर गंगा किनारे बुलाया था। जहां पर मुर्गा बलि देने के बाद उसी धारदार हथियार से आरोपी ने मृतक गोपीचंद की गर्दन काट दी और शव को गंगा में बहा दिया। ली गई रकम वापस ना देनी पड़े इसलिए उसने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने 1 सप्ताह पहले हस्तिनापुर गंगा किनारे से बाइक बरामद कर ली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+