Meerut News: तीन युवकों ने किशोरी के साथ की हैवानियत, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे, अस्पताल में चल रहा इलाज

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। मेरठ जनपद में एक 16 साल की किशोरी को मकान दिखाने के बहाने एक युवक लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दो अन्य युवक भी पहुंचे। उन लोगों ने भी किशोरी संग हैवानियत की।

उन युवकों ने भी किशोरी के साथ एक खाली पड़े कमरे में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इस शर्मनाक घटना के दौरान किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी उसे न्यूड हालत में वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।

Meerut News Teen ladkon Ne

बाद में होश आने पर पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को इस पूरे मामले की जानकारी दी। घटना के बाद पीड़िता की हालत खराब हो गई उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर किशोरी के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है हालांकि पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थान पर दबिश दी जा रही है।

परिवार के साथ किराए पर रहती है किशोरी
दरअसल, मेरठ जनपद के लोहिया थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक किशोरी अपने परिवार के लोगों के साथ किराए की मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक का लड़का युवती को अपने चाचा का घर दिखाने के लिए शनिवार को ले गया था।

पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया कि मकान मालिक का लड़का उसे एक कमरे में ले गया जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। विरोध करने पर वह उसे मारने पीटने की धमकी देने लगा। उसके बाद उसने किशोरी के कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म किया।

आरोप है कि मकान मालिक का लड़का दुष्कर्म किया, उसके बाद वहां पर दो अन्य लड़के भी पहुंच गए। उसके बाद मारपीट करते हुए उन दोनों लड़कों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लोगों ने उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था।

वही घर पहुंचने के बाद पीड़िता द्वारा इस मामले की शिकायत परिजनों से की गई। किशोरी की हालत खराब होने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। वही इस मामले में परियों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+