Meerut News: गुम हुआ पालतू कुत्ता तो लंदन से मेरठ पहुंची महिला, खोजने वाले को 15 हजार का इनाम
Meerut News: गुम हुआ पालतू कुत्ता तो लंदन से मेरठ पहुंची महिला, खोजने वाले को 15 हजार का इनाम
मेरठ (Meerut) में एक पालतू डॉग बीते 24 सितंबर को अचानक घर से गायब हो गया। जिसको तलाश के लिए डॉग के मालिक ने गली-मोहल्लों में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए। पता बनान वाले को 5 हजार रुपए का इनाम देने की बात भी कही। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका। तो वहीं, अब परेशान मालकिन अपने पालतू डॉग को तलाश करने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी लेकर लंदन (london) से मेरठ अपने घर आ गई हैं।

पता बताने वाले को मिलेगे 15 हजार रुपए
लंदन से मेरठ (Meerut) आई युवती ने अपने पालतू डॉग का पता बताने वाले को 15 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ युवती ने अपने पालतू डॉग के जगह-जगह पोस्टर भी चस्पां किए है और सोशल मीडिया का सहारा भी लिया है। यह मामला मेरठ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय खैरनगर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश चंद मिश्रा परिवार के साथ गहलौत रोड स्थित घर में रहते हैं।

मेघा ने एनजीओ से गोद लिया डॉगी
दिनेश चंद मिश्रा की बड़ी बेटी मेघा वर्ष 2014 में दिल्ली में पढ़ाई के दौरान प्रेडीजोंस संस्था से जुड़ीं। यह संस्था दिल्ली में लावारिस कुत्तों की देखभाल करती है। इस दौरान मेघा ने प्रेडीजोंस एनजीओ से एक डॉगी को गोद ले लिया था और उसका नाम अगस्त रखा। इस वक्त वो करीब 8 साल का है। मेघा ने बताया कि 2019 में उसकी शादी हो गई। उसके पति लंदन में है। शादी और नौकरी के लिए वो लंदन चल गईं थी।

मम्मी-पापा के पास छोड़ गई थी अगस्त को
इस दौरान वो अपने पालतू डॉग अगस्त को अपने मम्मी-पापा के पास छोड़ गई थीं। मेघा के पिता दिनेश चंद मिश्रा ने बताया, 24 सितंबर को वो अपने घर से बाहर आए थे, इस दौरान जीने का दरवाजा खुल रह गया। इस बीच अगस्त वहां से कहीं गायब हो गया। उन्होंने अपने पालतू डॉग अगस्त को ढूंढ़ने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तो वहीं, अब मेघा एक अक्टूबर को अपने पति मिहिर कमानी के साथ लंदन से मेरठ पहुंची।

मेघा के सपने में भी आता था अगस्त
इस दौरान अपने डॉग अगस्त को तलाश करने के वाले को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मेघा मिश्रा की मानें तो उन्हें अपने पालतू डॉगी अगस्त से बहेद लगाव है। उनका कहना है कि वो (पालतू डॉगी अगस्त) मेरे सपने में भी आता था। मेघा की मानें तो पहले अगस्त की पता बताने वाले को 5 हजार का इनाम रखा, जो अब बढ़ाकर 15 हजार कर दिया है। उनका कहना है कि अगस्त के लिए पूरा परिवार परेशान है। सभी को अगस्त से बहुत लगाव है।












Click it and Unblock the Notifications