मेरठ: कार चोर गैंग का सरगना निकला चुनाव लड़ चुका ये नेता, अब पुलिस के शिकंजे में फंसा

Meerut News: लग्जरी कार चोरी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने मेरठ से मोहम्मद अनस उर्फ हाजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो मोहम्मद अनस उर्फ हाजी कार चोर गैंग का मैंबर है और मेरठ के किठौर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। अनस ने आजाद समाज पार्टी के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़ा था।

फिलहाल दिल्ली ने पुलिस ने नेता जी के पास से चोरी की पांच गाड़ियां बरामद की हैं। आजतक की खबर के मुताबिक, मोहम्मद अनस ने साल 2022 में मेरठ की किठौर सीट से आजाद समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। मोहम्मद अनस अब लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गैंग का मेंबर निकला।

car theft

मोहम्मद अनस को साउथ वेस्ट दिल्ली की एएटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अनस दिल्ली से चोरी की गई लग्जरी गाड़ियों को मेरठ लाकर अच्छे खासे दाम में बेच देता था। पुलिस ने अनस के साथ-साथ पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्तों के पास से 5 गाड़ियां बरामद हुई है।

बातचीत के लिए खास ऐप भी किया था डेवलप
खबर के मुताबिक, गैंग मेंबर्स ने आपस में बातचीत के लिए एक खास ऐप भी डेवलप किया हुआ था। इसी ऐप के जरिए यह आपस में कॉन्टैक्ट करते थे। इस बात का खुलासा गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में किया। अभियुक्तों ने बताया कि दिल्ली से लग्जरी गाड़ियां चोरी करने के बाद उसे बेचने का सौदा होता था।

चोरी की गाड़ियां दिल्ली लेने आता था अनस
खबर के मुताबिक, गिरफ्त में आरोपियों ने दो महीनों के दौरान दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लगभग 30 लग्जरी कारों की चोरी की थी। इन चोरी की गाड़ियों को लेने के लिए अनस दिल्ली आता था। चोरी की इन गाडियों को खरीदकर आगे गैंग के सरगना गुड्डू को अच्छे दाम में बेच देता था।

6 आरोपियों को किया अरेस्ट
पुलिस ने इनके पास से टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्विफ्ट डिज़ायर और मारुति ब्रेज़ा जैसे गाड़िया बरामद की है, जो सभी दिल्ली के विभिन्न इलाकों से चोरी हुई थी। बता दें, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी स्रोतों के माध्यम से कुछ प्रमुख इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+