मेरठ के हस्तिनापुर में अचानक गंगा में समा गई नाव, 12 लोगों को NDRF ने बचाया, अन्य की तलाश जारी
मेरठ के हस्तिनापुर में अचानक गंगा में समा गई नाव, 12 लोगों को NDRF ने बचाया, अन्य की तलाश जारी
मेरठ से बिजनौर की तरफ जा रही एक नाव अचानक से हस्तिनापुर गंगा में पटल गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त उसमें 15 से 16 लोग सवार थे। डीएम मेरठ दीपक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 12 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया है। बाकि, लोगों की तलाश जारी है। वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर डीएम और एसएसपी मौके पर नजर बनाए हुए हैं।

प्राप्त समाचार के मुताबिक, मेरठ के हस्तिनापुर से बिजनौर जिले के चांदपुर जाने के लिए लोग नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेते हैं। आज 18 अक्टूबर की सुबह लोग नाव में सवार होकर गंगा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और बीच मझधार गंगा में समा गई। इस दौरान नाव में करीब 15 से 16 लोग सवार थे। नाव के गंगा में डूबते ही हाहाकार मच गया और मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंच गए।
डीएम मेरठ दीपक मीणा ने बताया, 'अब तक एनडीआरएफ ने 12 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन कई लोग अभी लापता है। जिनकी तलाश जारी है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ नाव हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
गंगा में किया रहा था अवैध नाव संचालन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर पुल की एप्रोच रोड टूटने के बाद से के बाद से गंगा के आर पार जाने के लिए अवैध नाव संचालन किया जा रहा है। मंगलवार सुबह दो दर्जन लोगों और करीब 10 बाइक से भरी नाव गंगा की धारा में पहुंची तो नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाव गंगा की धारा में समा गई।












Click it and Unblock the Notifications