Meerut mayor chunav: साइकिल-हाथी का खेल बिगाड़ने वाले ओवैसी के कैंडिडेट मोहम्मद अनस को कितने वोट मिले?

मेरठ मेयर सीट पर भले ही भाजपा ने जीत हासिल कर ली हो, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मेरठ सीट पर बीएसपी और समाजवादी पार्टी का खेल बिगाड़ते हुए सभी को चौंका दिया है।

Asaduddin Owaisi

Meerut mayor chunav: मेरठ निकाय चुनाव में इस बार ओवैसी की पार्टी AIMIM की काफी चर्चा रही है। भले ही मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्‍याशी हरिकांत अहलूवालिया ने जीत हासिल की है, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। AIMIM उम्मीवार मोहम्‍मद अनस ने दूसरा स्‍थान हासिल किया है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अपने इस प्रदर्शन से मेरठ सीट पर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का खेल बिगाड़ते हुए सभी को चौंका दिया है।

दरअसल, AIMIM के उम्मीदवार मोहम्मद अनस को मेरठ मेयर चुनाव में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसी वजह से ओवैसी की पार्टी AIMIM ने मोहम्मद अनस पर भरोसा जताया था। इस भरोसे पर मोहम्मद अनस कहीं न कहीं खरे भी उतरे हैं। बता दें, मोहम्मद अनस को 1,15,964 वोट मिले है।

Recommended Video

    मेरठ में एआईएमआईएम की एंट्री, 11 पार्षद जीते चुनाव

    वहीं, भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया 2,35,953 को इतने वोट मिले है। अहलूवालिया ने AIMIM के मौहम्मद अनस को 119,989 वोटों से हरा दिया। वहीं, समाजवादी पार्टी की सीमा तीसरे और बसपा के हशमत मलिक चौथे स्थान पर रहे। वैसे तो इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच में था।

    हालांकि, एआईएमआईएम से अनस और बसपा से हसमत मलिक ने सारा गेम बिगाड़ दिया, जिसके बाद सपा की सीमा प्रधान तीसरे नंबर पर खिसक गईं। वहीं, चुनाव हारने के बाद AIMIM के उम्मीदवार मौहम्मद अनस ने कहा कि चुनाव हारे हैं, लेकिन जनता ने दिल जीत लिया।

    मौहम्मद अनस ने चुनाव परिणाम पर कहा कि हमें अनुसूचित वर्ग के वोट पर उम्मीद थी, जबकि मुस्लिमों में साइकिल हमारी उम्मीद से ज्यादा चल गई। इसके चलते हम हार गए, लेकिन जनता जो प्यार दिया, उसका मैं आभारी रहूंगा। अनस ने कहा कि कहा कि हम चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं।

    इस दौरान अनस ने कहा कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी ऐसे ही मजबूती से लड़ेंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन औवेसी ने महापौर चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए मुबारकबाद दी है। उन्होंने अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+