हापुड़ की MBA छात्रा गैंगरेप मामले में मेरठ आईजी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ। एमबीए की छात्रा के साथ अपहरण के बाद गैंगरेप की घटना में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मेरठ आईजी प्रवीण कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एमबीए की छात्रा के साथ अपहरण और गैंगरेप की कोई घटना नहीं पाई गई है। पुलिस जांच में अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उनके मुताबिक छात्रा अपनी मर्जी से अपने पड़ोसी के साथ बाइक से गई थी। इसी दौरान बाइक से गिरने से वह घायल हो गई थी, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को बताई थी ये घटना

पुलिस को बताई थी ये घटना

दरअसल, 13 फरवरी को एमबीए छात्रा मेरठ स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर बस से वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में बस खराब हो गई। इसी दौरान उसकी पहचान के चार कार सवार युवक मिले और उन्होंने छात्रा को लिफ्ट दी। आरोप है कि चारों उसे अगवा कर बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी ले गए, जहां चारों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। छात्रा द्वारा आरोपियों का विरोध करने पर चारों ने लोहे की रॉड से पीड़िता के चेहरे पर कई वार भी किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपहरण की दी थी तहरीर

अपहरण की दी थी तहरीर

वहीं, छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे जख्‍मी हालत में बुलंदशहर के स्‍याना से बरामद कर लिया। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया था।

पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रवीण कुमार ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं जिस घर से लड़की को बरामद किया गया है, वहां महिलाएं भी मौजूद थीं, जो लड़की का उपचार कर रही थीं। आईजी ने कहा कि लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह अब ठीक है। मामले की पूरी तफ्तीश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+