बदन सिंह बद्दो के करीबी अजय सहगल की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, पार्क की जमीन पर किया था कब्जा

बदन सिंह बद्दो के करीबी अजय सहगल की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, पार्क की जमीन पर किया था कब्जा

मेरठ, 28 अप्रैल: ढाई लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो मेरठ ही नहीं, यूपी पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है। अब बदन सिंह बद्दो के करीबी अजय सहगल की अवैध संपत्ति पर बाबा का बुलडोजर चला है। अजय सहगल को गैंगस्टर बदन सिंह बद्दों का राइट हैंड माना जाता है। आज मेरठ विकास प्राधिकरण ने अजय सहगल की सात दुकानों को तोड़ दिया है।

Recommended Video

    Yogi Adityanath bulldozer: Meerut से Ghaziabad तक चला illegal colony पर बुलडोजर | वनइंडिया हिंदी
    Meerut: Demolition of illegal shops of Ajay Sehgal, close to Badan Singh Baddo

    अधिकारियों के अनुसार, यह दुकाने जगन्नाथ पुरी पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर बद्दो व उसके साथियों ने बनाई थी। इस दुकानों को तोड़ने के लिए गुरुवार सुबह पुलिस-प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ टीपी नगर इलाके में पहुंची। एमडीएम ने इन दुकानों को अवैध संपत्ति के रूप में चिन्हित कर इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

    तो वहीं, अजय सहगल ने प्रशासन की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि उनका उच्च न्यायालय में स्टे है। इस पर एमडीए की ओर से बताया गया कि स्टे समाप्त हो चुका है। उधर, जोन बी में उल्देपुर में निर्माणाधीन शापिंग कांप्लेक्स में सील लगाई गई। लावड़ रोड पर कुलदीप वर्मा की दुकानों पर सील लगाई गई। इसी तरह से बाकी जोन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।

    बद्दो को संपत्ति पर चला था बुलडोजर
    बता दें कि 15 मार्च को ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दों और उसके सहयोगी द्वारा अवैध तरीके से जमीन कब्जा कर बनाई गई मार्केट और फैक्ट्री को तोड़कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। इससे पहले बदन सिंह बद्दों की करोड़ों रुपए की कोठी का भी ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+