Meerut: नशीला मैंगो शेक पिलाकर बेटे और उसके दोस्त ने किया मां-बाप का कत्ल, हत्या के पीछे बताई यह वजह
Meerut Crime News: मेरठ में डबल मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पिता द्वारा मां को मारने पीटने पर बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता और मां की हत्या कर दी।

Meerut Crime News: मेरठ की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में सोमवार देर शिक्षिका और उनके पति की गला काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव एक साथ बेड पर पड़े थे और पूरे कमरे में खून-खून फैला हुआ था। दीवारों पर लगे खून के धब्बे इस बात की गवाही दे रहे थे कि दोनों का कत्ल कितनी हैवानियत के साथ किया गया है। जिसने भी यह दरिंदगी देखी उसे देखकर हर कोई सिहर गया था।
पुलिस ने इस हत्याकांड का बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं, पुलिस के इस खुलासे के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। पुलिस के इस खुलासा के बाद हर कोई यही कह रहा था कि बेटा ऐसा भी कर सकता है, ये सोच भी नहीं सकते थे। मेरठ एसएसपी ने बताया कि थाना नौचन्दी में एक दंपत्ति अपने दो मंजिला मकान में रहते थे।
15 मई को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब मंगलवार 16 मई की सुबह करीब 8 बजे एक महिला शिक्षिका के घर पहुंची। महिला जैसे ही कमरे में गई तो तुरंत चीखती हुई बाहर निकलीं। वहीं, महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कमरे में दंपती को लहूलुहान हालत में बेड पर देख हर किसी की रूह कांप गई।
डबल मर्डर की सूचना पर आईजी, एसएसपी समेत पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बता दें कि माता पिता की खबर सुनते ही बेटा आर्यन और बेटी दोनों गुरुग्राम से मेरठ पहुंचे। इस दौरान डबल मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें बेटा आर्यन अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर दिखाई दिया।
देखें वीडियो...
#Meerutpolice दिनांक 15/16.05.2023 की रात्रि में थाना क्षेत्र नौचन्दी में हुई दंपत्ति की हत्या का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में #SSPMRT द्वारा दी गयी बाइट । #UPPolice pic.twitter.com/JZhvks8sSY
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) May 17, 2023
जिसके बाद पुलिस ने आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो वह बहाने बनाता रहा लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गया और पूरी वारदात का सच उगल तो हर कोई हैरान रह गया। हत्यारोपी आर्यन ने बताया कि उसने और उसके दोस्त आदित्य ने ही दोनों की हत्या की है। दोनों ने दंपती के शव पर तब तक वार किए, जब तक उनकी आखिरी सांस नहीं टूट गईं।
पुलिस पूछताछ में बेटे आर्यन ने बताया कि उसके पापा हर दिन शराब पीकर घर आते थे। इसके बाद मम्मी की पिटाई करते थे। मना करने पर मुझसे भी विवाद करते थे। इससे परेशान हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आर्यन और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आर्यन ने पुलिस को बताया कि मैं अपने पिता की हरकतों से आजिज हो गया था। सोमवार को टिंडे की सब्जी में कम रेशा होने पर भी प्रमोद ने मां ममता को पीटा था।
यह बात मैंने अपने दोस्त आदित्य को बताई और अपने पिता प्रमोद की हत्या का प्लान बनाया। दोस्त शास्त्री नगर में रहता है, वह गुड़गांव में कॉल सेंटर में काम करता है। आर्यन ने बताया कि मैं मंगलवार को रात करीब 8 बजे गुड़गांव से मेरठ स्थित घर पहुंचा। इस दौरान प्लान के मुताबिक मैंने दादा-दादी और मां को मैंगोशेक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाया। मगर, पिता को बिना दवा का मैंगोशेक दिया। फिर घरवालों से कहा कि मुझे दोस्त को घर छोड़ना है। इसलिए स्कूटी लेकर जा रहा हूं।
फिर मैं दोबारा करीब 1 बजे लौटकर घर आया। फिर पापा को फोन कर दरवाजा खुलवाया। दोस्त घर के बाहर खड़ा था। पिता दरवाजा खोलने के बाद सोने चले गए। फिर दरवाजा खोलकर दोस्त को अंदर बुलाया। आर्यन ने बताया, इसके बाद हम दोनों लोग बेडरूम में जाकर पिता प्रमोद का गला चाकू से रेतकर हत्या कर दी। उसी दौरान पिता की चीख सुनकर अचानक मां ममता नींद से उठ गईं। हम दोनों को लगा कि कहीं मां पुलिस को सच न बता दे।
इसलिए गुस्से में हम दोनों ने मां का भी गला रेत दिया। वारदात के बाद दोस्त को घर छोड़कर गुड़गांव चला गया। SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि CCTV और जांच के आधार पर मृतक का बेटा आर्यन और उसका दोस्त आदित्य का नाम सामने आया। आर्यन को मुखाग्नि के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि उसके दोस्त आदित्य को गुड़गांव से उठाया। दोनों से पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल किया। पुलिस ने बेटे और दोस्त की निशानदेही पर दोनों के खून से सने कपड़े, चाकू, खून से सनी स्कूटी बरामद कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications