मन्नू कबाड़ी Meerut : कबाड़ी वाला मन्नू कैसे बना करोड़पति, फाइव स्टार होटल की तरह बनाया आलीशान घर

मेरठ, 18 जुलाई: यूपी के मेरठ में एक मामूली कबाड़ी वाला मन्नू करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। मन्नू ने यह संपत्ति एक दिन में नहीं, बल्कि अपने काले धंधों के जरिए धीरे-धीरे बनाई। लोगों के लिए वह सिर्फ एक कबाड़ी वाला था, लेकिन असल जिंदगी में वह करोड़पति था। मन्नू इस वक्त इस वजह से चर्चा में है, क्योंकि पुलिस ने उसकी 1.10 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। कबाड़ी पर गैंगस्टर 14(ए) के तहत यह कार्रवाई की गई है।

कबाड़ी वाला ऐसे बना करोड़पति

कबाड़ी वाला ऐसे बना करोड़पति

दरअसल, मेरठ पुलिस इन दिनों सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कस रही है। सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज के मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन कबाड़ी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के मुताबिक, मन्नू ने मुंडाली क्षेत्र के कुंढ़ला गांव में तीन हजार गज का प्लाट खरीदा था। यहां दूध की डेयरी का काम शुरू किया गया, लेकिन डेयरी की आड़ में चोरी के वाहन कटने लगे। चोर वाहन चोरी करके लाते और प्लाट पर इन वाहनों को काट दिया जाता था। पुलिस का दावा है कि मन्नू ने चोरी और लूट के वाहन काटकर अवैध तरीके से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है।

करोड़ों की संपत्ति कुर्क

करोड़ों की संपत्ति कुर्क

पुलिस से साठगांठ होने की वजह से सोतीगंज के इन कबाड़ियों पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पहले अवैध काम करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाकर लाइन में भेजा और अब कबाड़ियों पर कार्रवाई शुरू कराई। तीन दिन से पुलिस कबाड़ियों के यहां दबिश दे रही थी। शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ढोल बाजे लेकर मुंडाली के कुंढला गांव में पहुंची और यहां संपत्ति कुर्क की। मन्नू कबाड़ी की कुर्क संपत्ति में प्लाट (95 लाख), अनुबंधित बस (10 लाख), बाइक (75 हजार), स्कूटी (65 हजार) शामिल है।

जेल में बंद है मन्नू कबाड़ी, घर के अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान

जेल में बंद है मन्नू कबाड़ी, घर के अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान

बता दें, करीब एक साल पहले भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सोतीगंज के कई कबाड़ियों के नाम लिखकर भेजे थे। इसके बाद सदर बाजार के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिनेश चंद ने मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तभी से मन्नू जेल में बंद है। मन्नू की संपत्ति कुर्क करने पहुंचे पुलिस अफसर जब उसके घर के अंदर पहुंचे तो चौंक गए। कबाड़ी वाले का घर किसी आलीशान होटल से कम नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+