मेरठ: कोरोना और एचआईवी के लिए अचूक उपचार बताकर बेच रहा था सैनिटाइजर, औषधि विभाग की टीम ने मारा छापा

मेरठ। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जहां देशभर में दहशत का माहौल है। सरकार इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन और तमाम तरह के इंतजाम करके किसी भी प्रकार इस बीमारी को बढ़ने से रोक रही है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों ने मानवता को ताक पर रखकर इस बीमारी की आड़ में अपनी दुकानदारी शुरू कर दी है। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर का है। जहां एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए औषधि विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करते हुए संदिग्ध सैनिटाइजर की छह बोतल बरामद की हैं।

man selling sanitizer as a sure treatment for coronavirus and HIV

औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि उन्हें प्रभात नगर स्थित आदर्श मेडिकल स्टोर पर एक सैनिटाइजर बेचे जाने की सूचना मिली थी। दुकानदार द्वारा इस सैनिटाइजर को जानलेवा कोरोना वायरस और एचआईवी के लिए अचूक उपचार बताते हुए लोगों को बेचा जा रहा था। जानकारी के बाद औषधि विभाग की टीम ने तत्काल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि उनके विभाग की टीम को मेडिकल स्टोर से छह बोतल संदिग्ध सैनिटाइजर बरामद हुआ है। इसका बिल भी दुकानदार नहीं दिखा सका है।

यह सैनिटाइजर हरिद्वार की एक मेडिसिन कंपनी द्वारा निर्मित किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल, इस सैनिटाइजर के सैंपल लेते हुए पूरे प्रकरण से उत्तराखंड ड्रग विभाग को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया यदि यह सैनिटाइजर नकली पाया गया तो आरोपी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+