डेंजरस ड्रिपेशन: 25 दिनों तक बड़े भाई की सड़ी-गली लाश के साथ सोता रहा भाई

मेरठ। उत्‍तर प्रदेश के मरेठ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां एक शख्‍स अपने भाई की मौत के बाद इस कदर डिप्रेशन में चला गया कि वो 25 दिनों तक लाश के साथ ही सोता रहा। भयानक बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस ने शव को कब्‍जे में लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मानसिक हालत ठीक ना हो पाने के कारण पुलिस अभी पूछताछ नहीं कर सकी है जिससे यह पता चल सके कि भाई की मौत कैसे हुई।

Dead Body
प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मेरठ के शास्त्रीनगर की पॉश कालोनी में दो भाई साथ रहते थे। इनमें से एक की मौत लगभग बीस से पच्चीस दिन पहले हो गई। लेकिन छोटा भाई लाश के साथ ही सोता रहा। उसने घर को अंदर से बंद कर लिया। भयंकर बदबू उठने पर पड़ोसियों ने रात में 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा बहुत खटखटाया, पर उस शख्स ने नहीं खोला। पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा, इसको लेकर वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया।

उसने लाश ले जाने का खासा विरोध किया। लाश को देखकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। लाश इतनी सड़-गल चुकी थी कि वहां एक मिनट भी गुजारना मुश्किल था। पैर गलकर अलग हो चुके थे, लेकिन फिर भी छोटा भाई इसी लाश के साथ सोता रहा। मृतक डॉक्टर का नाम हरीश बगई था और छोटे भाई का नाम पता नहीं चल सका। उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। पड़ोसियों ने जो जानकारी दी, उतनी ही जानकारी पुलिस के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+