कंचन और रोहित ने साथ खाईं थी जीने-मरने की कसमें, शादी की आईं बात तो ब्वायफ्रेंड ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
कंचन और रोहित ने साथ खाईं थी जीने-मरने की कसमें, शादी की आईं बात तो ब्वायफ्रेंड ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
मेरठ, 10 दिसंबर: कंचन शर्मा और रोहित मुलाकात तीन महीने पहले एक परचून की दुकान पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और ये धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कंचन ने रोहित के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं। लेकिन कंचन ने जैसे ही रोहित से शादी की बात की तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद कंचन लगातार रोहित पर शादी का दवाब बनाने लगी। कंचन ने जब ज्यादा जिद की तो रोहित ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर एक खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

कंचन के शव की तलाश में जुटी पुलिस
22 वर्षीय कंचन शर्मा को भी शायद इस बात का अंदाजा हो गया था कि वो जिस युवक को वह अपने प्रेमी समझकर शादी करने के सपने देख रही थी, वही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। रोहति ने कंचन को शादी के बहाने से बुलाया औऱ अपने साथ कार में लेजाकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। अपने तीन दोस्तों के साथ उसने प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर शव को गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने रोहित समेत उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रोहित के बताए गए स्थान पर पिछले तीन दिन से कंचन के शव की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है।

बीए की छात्रा थी कंचन
22 वर्षीय कंचन शर्मा बीए की छात्रा थी औऱ मेरठ के हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर इलाके में रहती थी। कंचन कंप्यूटर कोचिंग के लिए रोजाना हस्तिनापुर कस्बे में आती थी। यहां कंचन अक्सर एक ही परचून की दुकान से सामान खरीदती थी। वो दुकान रोहित की थी, जहां तीन महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी बीच दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित ने कंचन को 25 हजार रुपए की शॉपिंग भी कराई थी। कंचन तो रोहित के प्यार में थी, लेकिन रोहित उसे धोखा दे रहा था।

शादी की बात करते ही पीछे हट गया था रोहित
पुलिस की मानें तो कंचन ने रोहित से जब शादी करने की बात कही, तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस के मुताबिक, कंचन ने रोहित को 06 दिसंबर मंगलवार को कॉल कर कहा था कि 'मैं आ रही हूं, मुझसे शादी करनी ही होगी।' मंगलवार शाम वह रोहित के पास पहुंची। रोहित उसे कार में बैठाकर बहाने से जंगल में ले गया, जहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। यहां रोहित ने कंचन का गला घोंट दिया।

रोहित ने ये साजिश अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी
पुलिस ने परचून दुकानदार रोहित व उसके दो दोस्त सौरभ और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में तीनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे। कभी शव को जलाने तो कभी खेत में गाड़ने की बात कहते रहे। लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने हत्या का पूरा राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस और पीएसी की टीम ने भीमकुंड गंगा नदी में शव की तलाश की। दिनभर गोताखोर लगे रहे, लेकिन शव नहीं मिला।

घर से कोचिंग का कहकर निकली थी युवती
कंचन शर्मा (22) पुत्री हरिशंकर शर्मा 06 दिसंबर को घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन ना तो वह कोचिंग गई और ना ही शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। तभी परिजनों को रोहित के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद कंचन के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हस्तिनापुर कस्बा निवासी परचून दुकानदार रोहित व उसके दो दोस्त सौरभ और राहुल को बुधवार को गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications