PM मोदी का दौरा रद्द होने पर जयंत ने कसा तंज, बोले- बिजनौर में धूप खिल रही, लेकिन BJP का मौसम खराब है

मेरठ, 07 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के बिजनौर में रैली रद्द होने को लेकर राष्‍ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने बीजेपी पर हमला बोला है। मेरठ कैंट में एक रैली को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, ''बीजेपी ने पहले बिजनौर में बेहतर बिजली और विकास का वादा किया था। यदि पीएम आज वहां जाते तो लोग सवाल पूछते, इसलिए अचानक बीजेपी का मौसम खराब हो गया।''

jayant chaudhary take a jibe at BJP after PM modi bijnor rally cancelled

खराब मौसम के चलते बिजनौर नहीं आ पाए पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार बिजनौर में फिजिकल रैली को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, खराब मौसम का हवाला देकर फिजिकल रैली की जगह प्रधानमंत्री मोदी ने जन चौपाल को वर्चुअली संबोधित किया। मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया जयंत चौधरी बीजेपी पर हमला बोला। साथ ही, पीएम मोदी का बिजनौर दौरा रद्द होने पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का मौसम अब खराब हो गया। जयंत ने कहा कि बिजनौर में धूप खिली हुई है, लेकिन भाजपा का मौसम खराब हो गया है और पीएम को वर्चुअल संबोधन करना पड़ा।

Recommended Video

    Fatehabad में Postal Ballot Voting के दौरान धांधली!, Akhilesh ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी आदित्यनाथ के दूसरी पार्टियों को 'ठंडा' कर देंगे' संबंधी बयान को लेकर भी जयंत चौधरी ने कहा, 'वे हमें 'ठंडा' करना चाहते हैं लेकिन यहां बहुत ज्‍यादा गर्मी है। वे जिन्‍ना के बारे में बात करना चाहते हैं, लेकिन हम रोजगार और गन्‍ना बकाया के बारे में बात करना चाहते हैं।' उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारनपुर में ऐलान करते हुए कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी की गठबंधन सरकार बनी तो पुरानी पेंशन की राशि जारी की जाएगी, 15 दिन में कॉरपस फंड बनाकर गन्ना भुगतान की मंजूरी होगी, हर फसल का एमएसपी सुनिश्चित किया जाएगा और मंडियों का आयोजन किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार झांसा दे रही है और झूठ बोल रही है। यूपी में महिलाएं सबसे असुरक्षित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+