मम्मी-पापा के झगड़े में चार महीने के बच्चे की मौत
मेरठ। मां-बाप के आपसी झगड़े में 4 महीने के नवजात मासूम को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ गया है। मेरठ के सुरुरपुर में यह दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मेरठ के सुरुरपुर में माता-पिता की लड़ाई के दौरान मासूम बच्चा मां की गोद से गिर गया और उसे गंभीर चोट आयी है। रासना गांव में रहने वाला विशाल जब देर रात शराब पीकर घर आया तो उसका पत्नी एकता से झगड़ा हुए।

इस दौरान मासूम अक्षय मां की गोद से गिर गया। घटना के बाद मासूम को अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गयी। मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पिता पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications