मेरठ: NH के पास ईख के खेत में महिला से बर्बरता, रेप-मर्डर के बाद चेहरा ईंट से कुचला
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दौराला हाईवे किनारे एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिला। महिला का चेहरा ईंट से कुचलकर हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना मेरठ के दौरला नेशनल हाईवे 58 की है। यहां ईख के खेत में महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिला। मृतक के परिजनों की मानें तो महिला सोमवार को जंगल में लकड़ी एकत्र करने घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कस्बे के निकट ही हाईवे किनारे उसका अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। उसका चेहरा ईंट से कूचा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव मॉर्चरी भिजवा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वह हाईवे जाम करेंगे। सीओ अखिलेश भदौरिया ने ग्रामीणों को जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद एसएसपी अखिलेश कुमार दी मौके पर पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications