हरियाणवी मॉडल का ड्रग्स लेते हुए वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

मेरठ। हरियाणवी फिल्मों और एल्बम में जलवा बिखेर चुकीं माही चौधरी इन दिनों अपने गैर कानूनी कामों के वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। माही चौधरी का पहले फायरिंग करने, फिर हवाई फायरिंग करते हुए टिकटॉक पर बनाया गया एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के बाद अब माही का ड्रग्स लेते हुए नजर आईं हैं। लाइन खींचते हुए माही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो कब और कहां के हैं इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है।

haryanvi actress mahi choudhary taking drugs video viral

कथित पति पर लगाया था हमले का आरोप

मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र में रहने वाली माही चौधरी हरियाणवी फिल्मों में एक्टिंग और मॉडलिंग करती हैं। बता दें, कुछ दिन पहले माही चौधरी ने अपने कथित पति पर खुद पर जानलेवा हमला कराए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह चर्चा में आई थीं। इस मामले में माही के पति के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ। इसके बाद से सोशल मीडिया पर रोज माही के नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं।

फायरिंग के बाद ड्रग्स लेती नजर आईं माही चौधरी

सबसे पहले माही चौधरी का किसी बिल्डिंग की छत पर खड़ी होकर रिवॉल्वर से हवाई फायर करने वीडियो सामने आया। फायरिंग से पहले हरियाणवी मॉडल वीडियो बना रहे युवक से सवाल करती है कि वह कैसी लग रही हैं। इसके बाद युवक के तीन तक गिनते ही माही रिवॉल्वर से गोली चला देती हैं। इसके बाद एक भी माही के कई वीडियो सामने आए, जिनकी वजह से वह चर्चा में हैं। अब वह सफेद रंग के पाउडर को नाक से खींचती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि माही ड्रग्स ले रही हैं। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने इन सभी वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+