रॉन्ग नंबर से आई कॉल पर लड़की करने लगी बातचीत, फिर मिली धमकी ‘दोस्ती नहीं की तो उठा लूंगा’
रॉन्ग नंबर से आई कॉल पर लड़की करने लगी बातचीत, फिर मिली धमकी ‘दोस्ती नहीं की तो उठा लूंगा’
मेरठ, 11 दिसंबर: 'दोस्ती नहीं की मुझसे तो उठा लूंगा घर से'..जी हां ये बात एक शख्स युवती से कही है। जिसके बाद युवती ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दे दी। दरअसल, दूसरे समुदाय का एक युवक पिछले काफी दिनों से उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। जब उसने दोस्ती करने से साफ इनकार कर दिया तो आरोपी शख्स इस बात से नाराज हो गया।

अब वो पीड़िता युवती को अगवा करने की धमकी दे रहा है। ये मामला मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। लिसाड़ी गेट निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिनों पहले उसे अज्ञात नंबर से काल आई थी। इसके बाद उनमे बातें शुरु हो गई। आरोपी युवक ने खुद को बुढ़ाना का रहने वाला दूसरे समुदाय का बताया। कुछ दिनों बाद युवक दोस्ती का दबाव बनाने लगा। लेकिन युवती ने मना कर दिया।
इस बात से वो काफी नाराज हो गया, जिस वजह से फोन पर भी दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई। तभी आरोपित ने युवती को अगवा करने की धमकी दी। जिसकी रिकार्डिंग युवती के पास है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने घर से निकलना तक बंद कर दिया। प्रताड़ना बढ़ने पर उसने तहरीर दी है।
परिजनों ने जब उससे वजह पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया। आरोपित की प्रताड़ना बढ़ने पर युवती ने अपने पिता को किसी तरह जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल ही आरोपित के विरुद्ध लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दे दी। लिसाड़ी गेट प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि युवती के स्वजन के अनुसार आरोपित बुढ़ाना का रहने वाला बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications