मेरठ: सिरफिरे आशिक ने युवती व उसके पिता की गोली मारकर की हत्या, दो दिन बाद होनी थी शादी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार की देर रात सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर युवती के भाई को भी गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवती और उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भाई की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

Recommended Video

    मेरठ: सिरफिरे आशिक ने युवती व उसके पिता की गोली मारकर की हत्या
    एकतरफा प्यार में दिया घटना को अंजाम

    एकतरफा प्यार में दिया घटना को अंजाम

    वारदात मेरठ जिले की टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी की है। राजकुमार की बेटी आंचल (28) की 2 दिन बाद 29 जून को बारात आनी थी। पड़ोसी सागर आंचल से एकतरफा प्यार करता था। शनिवार को सागर ने अपने दो मौसेरे भाई बुला लिए। आरोप है कि सागर और उसके मौसेरे भाई ने राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने आंचल व उसके पिता राजकुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आंचल का भाई रमन भी दौड़कर मौके पर पहुंच गया।

    भाई रमन की हालत गंभीर

    भाई रमन की हालत गंभीर

    आरोपी ने उसे भी गोली मार दी और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आंचल की मौत हो चुकी थी। राजकुमार और रमन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में राजकुमार की मौत हो गई। रमन की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणी त्रिपाठी जांच करने पहुंचे। आरोपियों के घर दबिश दी गई, लेकिन सभी मकान बंद कर फरार मिले। पुलिस, आरोपियों की तलाश में लगी है और कुछ लोगों को उठाया है।

    क्या कहा पुलिस ने

    क्या कहा पुलिस ने

    एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सागर अपने मकान के सामने रहने वाली आंचल से एकतरफा प्यार करता था। युवती की शादी हो रही थी, इसलिए आरोपी ने अपने मौसेरे भाई अंकित के साथ मिलकर आंचल के घर हमला किया। आंचल और उसके पिता की मौत हो गई है। आंचल का भाई रमन अस्पताल में है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+