बाइक लूटकर भाग रहा 50 हजार का इनामी जुबेर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सीओ व इंस्पेक्टर को लगी गोली
Meerut
News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कंकरखेड़ा हाईवे पर दिन दहाड़े बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ के बाद मार गिराया। वहीं, उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में सीओ दौराला जितेंद्र समेत तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड की सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे गए और घटना की जानकारी की। एसएसपी का कहना है कि मारे गए बदमाश के बारे में जानकारी जुटायी जा रही हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
कंकरखेड़ा से लूटी थी बाइक
जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक युवक से बाइक छीन ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके में पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। सीओ दौराला जितेंद्र और दौराला प्रभारी रितेश कुमार बदमाशों का पीछा कर रहे थे। बता दें कि पबरसा रोड पर पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश बाइक को छोड़कर फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भाग लिये। बता दें कि पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुठभेड़ में सीओ भी घायल
साथी बदमाश के घायल होते ही उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में सीओ दौराला जितेंद्र, इंस्पेक्टर रितेश व एक सिपाही कुलवंत सिंह को भी गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुठभेड़ घायल बदमाश जुबेर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीओ समेत तीन पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

SSP ने बताया...
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम जुबेर है और उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बताया कि सूरत के एक व्यापारी के यहां लूट और हत्या की वारदात में भी जुबेर का नाम सामने आया था। इसके अलावा हाल ही में उसने रंगदारी को लेकर दो लोगों को गोली मारी दी। बदमाश के बारे में पुलिस और जानकारी जुटा रही है।












Click it and Unblock the Notifications