बेटी का फोटो वायरल होने पर पिता ने लगाई फांसी, खबर सुन छोटे भाई ने भी तोड़ा दम

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थाना के एक गांव में बेटी की फोटो वायरल हुए तो पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बड़े भाई की आत्महत्या करने की खबर छोटे भाई को नहीं मिली तो खबर सुनकर छोटो भाई सदमें आ गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घर में एक साथ हुई दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की और से इस मामले में फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

प्रेम-प्रसंग की वजह से विवाद

प्रेम-प्रसंग की वजह से विवाद

जानकारी के अनुसार, एक युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर करीब तीन महीने पूर्व युवती और युवक के परिजनों में विवाद हो गया था। युवती की मां की तहरीर पर युवक पक्ष के पिता और भाई समेत छह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवती पक्ष का आरोप है कि गुरुवार देर शाम युवती के घर पहुंचकर आरोपी पक्ष ने उसके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

युवक ने लगाया यह आरोप

युवक ने लगाया यह आरोप

मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया। युवक का आरोप था कि युवती की मां समझौते के नाम पर 15 लाख रूपये की डिमांड कर रही है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती के कुछ फोटो वायरल हो गए। इससे परेशान युवती के पिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों की मानें तो आत्महत्या की घटना के पीछे दो-तीन दिन पहले हुआ विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है।

युवती के पिता पर समझौते का दबाव

युवती के पिता पर समझौते का दबाव

गांव के प्रधान प्रमोद के मुताबिक युवती के पिता को लगातार धमकी मिल रही थी। युवती का पिता टेम्पो चलाता था। बताया जा रहा है कि जब से युवक पक्ष जेल से जमानत पर बाहर आया तब से लगातार धमकी दी जा रही थी। युवती के पिता पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले में एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि मृतक पक्ष का गांव के ही दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है, आत्महत्या के लिए उकसाने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+