छेड़खानी का किया विरोध तो मनचलों ने सेना के जवान को मार डाला
नयी दिल्ली। एक ओर देश आजादी का जश्न मना रहा है। हमारे जवानों की बहादुरी और साहस का गुणगान कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर मेरठ में बदमाशों ने सेना के जवान को पीट-पीट कर मार डाला। टीपी नगर इलाके के गोलाबड़ में मनचलों ने सेना के एक जवान की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी।

33 साल के वेदमित्र चौधरी सेना की 416 वीं इंजीनियर ब्रिगेड में थे। जवान ने अपना कर्तव्य निभाते हुए लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध किया। वेदमित्र ने रिश्तेदार की बेटी को मनचलों की छेड़कानीसे बचाया तो उसे इसकी सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक घटना से जुड़े चार आरोपियों आकाश सैनी, सतीश सैनी, छवींद्र और दो अन्य मनचलों ने लड़की से छेड़छाड़ की। जिस पर वेदमित्र और उनके रिश्तेदार का बेटा मनचलों से भिड़ गए थे।
मनचलों ने लोहे की रॉड से उनपर हमला कर दिया। जवान की जान वहीं निकल गई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन की तलाश चल रही है। वहीं इस घटना के बाद मेरठ सब एरिया कमांडर ने डीआईजी को फोन कर कानून और व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।












Click it and Unblock the Notifications