मेरठ: लॉकडाउन के बीच बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार रात एक बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी देहात और सीओ सरधना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिंक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना थाना जानी क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी की है।

घर में अकेले रहते थे पति-पत्नी

घर में अकेले रहते थे पति-पत्नी

रसूलपुर धौलड़ी गांव में 72 वर्षीय सतेंद्र कुमार गर्ग उर्फ शक्ति अपनी पत्नी सरिता (65) के साथ रहते रहते थे। दो बेटे सोनू और नवीन अपने परिवार के साथ मोदीनगर में रहते हैं। सतेंद्र कुमार गर्ग ने अपने मकान में ही हार्डवेयर और खाद की दुकान खोल रखी थी। आगे की ओर दुकान है, जबकि दुकान के पीछे ही उनका मकान है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह दुकान पर गांव का ही एक व्यक्ति कुछ सामान लेने पहुंचा। जब उसने दुकान बंद देखी तो पड़ोसी पवन से उन्हें बुलाने के लिए कहा।

घर के अंदर खून से लथपथ पड़े थे पति-पत्नी

घर के अंदर खून से लथपथ पड़े थे पति-पत्नी

पवन ने जब घर में आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर वह मकान के अंदर गया, जहां सतेंद्र और उनकी पत्नी खून से लथपथ पड़े हुए थे। दोनों की लाशें देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी पत्नी सरिता में कुछ सांस चल रही थी। गंभीर हालत में मिली सरिता को लेकर पुलिस अस्पताल जाने लगी, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना दंपत्ति के बेटों को दी गई है।

पुलिस ने किया जल्द खुलासे का दावा

पुलिस ने किया जल्द खुलासे का दावा

सीओ सरधना ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, हत्या के पीछे रंजिश है या लूट इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+