महज 15 रुपए के लिए दलित दंपति को मौत के घाट उतारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मैनपुरी का है जहां महज 15 रुपए के लिए दलित पति-पत्नी की हत्या कर दी गयी है। मैनपुरी के लखीमपुर गांव में दलित दंपति को एक दुकानदार ने सिर्फ 15 रुपए के बिस्कुट का दाम नहीं चुकाने के लिए मौत के घाट उतार दिया है।

Dalit couple was killed for only 15 rupees in Meerut UP

पुलिस अधीक्षक देवरंजन का कहना है कि दुकानदार ने पहले कुल्हाड़ी से पति के सिर को धड़ से अलग कर दिया उसके बाद जब पत्नी बचाने के लिए आयी तो उसने उसे भी मार दिया। आरोपी दुकानदार अशोक मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दलित दंपति के पास 15 रुपए के बिस्कुट का पैसा उधार था लेकिन जब पति ने समय मांगा था।

गुरुवार को जब दलित दंपति काम पर जा रहे थे तो अशोक मिश्रा ने उन्हें रोककर तीन पैकेट बिस्कुट के पैसे मांगे जोकि दंपति ने कुछ दिन पहले अपने बच्चों के लिए खरीदे थे। दंपति ने कहा था कि मजदूरी के पैसे मिलते ही वह वापस कर देंगे। वही इस घटना के बाद मेरठ के गांव के लोग सड़कों पर उतर आये हैं और सड़क को जाम कर दिया है। लोग मामले में सख्त कार्यवाही किये जाने के साथ मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+