दोनों हाथों में तमंचा लिए छत पर चढ़ा बदमाश, पहले किया डांस फिर पुलिस पर बरसाईं गोलियां, गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना क्षेत्र में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे को काबू करने के लिए खुद एसएसपी और एसपी देहात को मौके पर पहुंचना पड़ा। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर दबोच लिया है। घटना सरधना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार की दोपहर गांव का रहने वाला श्रीपाल उर्फ काला दोनों हाथों में तमंचे लेकर गांव में स्थित सिंडीकेट बैंक की शाखा में घुस गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझता श्रीपाल ने तमंचो से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके चलते बैंक के स्टाफ में हड़कंप मच गया।

Recommended Video

    दोनों हाथों में तमंचा लिए छत पर चढ़ा बदमाश, पहले किया डांस फिर पुलिस पर बरसाईं गोलियां, video
    criminal arrested after firing on bank guard and police team in meerut

    बैंक के गार्ड को लगी गोली

    फायरिंग में बैंक का गार्ड नवादा निवासी सुधीर हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह निकट स्थित एक मकान की छत पर चढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद सिरफिरे युवक ने छत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष सरधना उपेंद्र मलिक और सीओ जितेंद्र सरगम भी मौके पर पहुंचे।

    बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

    उधर, मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय साहनी और एसपी देहात अविनाश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि सिरफिरे ने पुलिस को निशाना बनाते हुए भी ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिस पर घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए पैर में गोली मारकर आरोपी को धर दबोचा। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी युवक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि घायल गार्ड और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+