मेरठ यून‍िवर्सिटी में पढ़ाए जाएंगे योगी आद‍ित्‍यनाथ और बाबा रामदेव, पाठ्यक्रम में बदलाव

मेरठ, जून 02: मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योगगुरू बाबा रामदेव, बशीर बद्र, कुंवर बेचैन, जग्गी वासुदेव जैसी नामचीन हस्तियों को पढ़ाया जाएगा। बोर्ड ऑफ स्टडीज के फैसले के बाद इन हस्तियों की किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। यून‍िवर्सिटी की ओर से गठित बोर्ड ऑफ स्टडीज ने नए पाठ्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। नए पाठ्यक्रम में योगी आदित्यनाथ की हठ योग का स्वरूप व साधना पढ़ाई जाएगी। योगी की लिखी गई यह किताब गोरखनाथ ट्रस्ट की ओर से पब्लिश की गई है।

CM Yogi and Baba Ramdev Books Will be part of philosophy syllabus at Meerut University

बीए दर्शनशास्त्र में शामिल किया गया है पाठ्यक्रम

ये बीए दर्शनशास्त्र में शामिल किया गया है। बाबा रामदेव की योग साधना और योग चिकित्सा रहस्य पुस्तक पढ़ाई जाएगी। वहीं, बीए दर्शनशास्त्र में अब योग प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों को शामिल किया गया है। इसके अलावा हिंदी साहित्य में उर्दू गीतकार कुंवर बेचैन और शायर बशीर बद्र को भी पढ़ाया जाएगा। फिजिक्स में आर्य भट्ट को पढ़ने का मौका म‍िलेगा। इन्हें बीएससी के फर्स्ट ईयर के छात्र पढ़ सकेंगे।

बीएससी के कोर्स में बदलाव

यूनिवर्सिटी के कंवीनर डॉ. डीएन सिंह के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के 30 फीसदी पाठ्यक्रम में दो माइनर पेपर बनाए गए हैं। एक पेपर अप्लाइड ऐथिक्स और दूसरा अप्लाइड फिलॉसफी का रखा गया है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में आईआईटीयन मोटिवेशनल गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव की ईशा क्रिया साधना को भी रखा गया है। इसके अलावा बीएससी के कोर्स में बदलाव किया है। अब आर्यभट्ट, भास्कराचार्य, लीलावती, रामानुजन, माधवाचार्य, स्वामी कृष्णतीर्थ जैसे भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदान को पढ़ाया जाएगा। अभी तक विदेशी गणितज्ञों के योगदान और उनके बारे में ही पढ़ाया जाता था। भारतीय गणितज्ञ केवल वैदिक गणित तक ही सीमित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+