'लाल पोटली' को लेकर CM योगी का अखिलेश पर बड़ा प्रहार, कहा- आप कोई संकल्प नहीं ले सकते, क्योंकि...
मेरठ, 01 फरवरी: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ जिले के किठौर विधानसभा क्षेत्र में 'प्रभावी मतदाता संवाद' को संबोधित करते समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि वह (अखिलेश यादव) लाल पोटली लेकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने संकल्प ले लिया है। आप कोई संकल्प नहीं ले सकते, क्योंकि आप सो रहे थे जब यहां दंगों में लोग मारे जा रहे थे। योगी ने कहा, सपा को थोड़ी भी शर्म नहीं बची है, इसीलिए उसने मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के आरोपियों को फिर से अपना प्रत्याशी बना दिया। क्योंकि उनकी नियत में ही है कि कैसे भी करके वो सत्ता में आ जाए और फिर वही अपराधी जनता को परेशान करें।

सीएम ने कहा- पांच साल के अंदर दंगाइयों से चुन-चुन कर हिसाब लिया गया
सीएम योगी ने कहा कि पांच साल के अंदर जितने भी दंगाई थे चुन-चुन कर सबसे हिसाब लिया गया है। क्योंकि आम नागरिक की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को कतई नहीं बख्शा जा सकता है। सीएम ने आगे कहा कि जो बेटियों के लिए खतरा बनकर मंडराते रहते थे, ऐसे लोगों के लिए मैनें भी खुली छूट दी थी ताकि वो गले में तख्ती डालकर थाने पर नजर आएं।
''लाल टोपी का मतलब किसानों के खेत से 'ट्यूबेल और पंपसेट का चोरी' हो जाना...''
सीएम योगी ने 'लाल टोपी' और 'लाल पोटली' को लेकर भी जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा, ''लाल टोपी का मतलब 'दंगा', लाल टोपी का मतलब 'हिस्ट्रीशीटर' लाल टोपी का मतलब राह चलते नागरिकों के साथ 'रहजनी', लाल टोपी का मतलब किसानों के खेत से 'ट्यूबेल और पंपसेट का चोरी' हो जाना...''। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे। युवकों ने विरोध किया तो उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर लिया गया। महिला सुरक्षा खतरे में थी। किसान दुखी और आत्महत्या से मरने को मजबूर थे। सीएम ने पूछा, क्या आपने पिछले 5 साल में कोई दंगा देखा है? उन्होंने कहा कि 2017 से पहले हर दूसरे दिन दंगे होते थे। क्या आप दंगे कराने वाले और महिला सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों को वोट देंगे? कोई भी स्वाभिमानी समाज उन तत्वों का समर्थन नहीं कर सकता जो महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं।












Click it and Unblock the Notifications