सुहाग सेज पर दुल्हन के पेट में हुआ दर्द तो पता चला- पांच महीने की गर्भवती है, पल रहे हैं जुड़वां बच्चे!

सुहाग सेज पर दुल्हन के पेट में हुआ दर्द तो पता चला- पांच महीने की गर्भवती है, पल रहे हैं जुड़वां बच्चे!

मेरठ, 31 दिसंबर: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां एक शादी की खुशिया उस वक्त हवा में उड़ गईं, जब शादी के बाद सुहागरात के मौके दुल्हन के पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद दुल्हन को डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर की बात सुनकर पति के होश फक्त हो गए। दरअसल, उसे पता चला कि उसकी पत्नी पांच महीने की प्रेग्नेंट है और उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे है।

bride turns five months pregnant on suhagraat, the groom shocked

मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। तो वहीं, अब दूल्ह ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है। ये पूरा मामला मेरठ जिले के खरखौदा थाना के क्षेत्र के लिसाड़ी गेट का है। जानकारी के मुताबिक खरखौदा थाना क्षेत्र के एक युवक का गत 25 दिसंबर को लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी युवती से निकाह हुआ था। दुल्‍हन को खुशी-खुशी विदा कराकर घर लाया गया। सुहाग सेज पर दुल्हन ने पेट में दर्द होने की शिकायत की।

जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने पेट दर्द की शिकायत पर उसका अल्ट्रासाउंड किया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दुल्हन पांच महीने की गर्भवती निकली और पता चला कि उसके पेट मे जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। पीड़ित (दूल्हे) ने अल्ट्रासाउंड और डॉक्टर की रिपोर्ट के साथ एसएसपी के यहां पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसका कहना था कि जब उसने ससुरालियों से शिकायत की तो वे उसे ही धमकी देने लगे।

सीओ किठौर चंद्रकांत मीणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूल्हे पक्ष ने आरोप है कि दुल्हन के घरवाले इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं और उल्टे लड़के को फंसाने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि दुल्हन के परिजनों ने पहले धोखाधड़ी करके निकाह कराया और अब 10 लाख रुपए तलाक के लिए मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+