वरमाला के बीच डगमगाने लगा दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी इनकार और फिर...

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, वरमाला के दौराना दूल्हा लड़खाने लगा। दूल्हे को डगमगाते देख दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद मारपीट शुरू हो गई। दूल्हे का पिता और बाराती मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए, जबकि दूल्हे के भाई और भाभी को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया।

वरमाला के दौरान डगमगा रहा था दूल्हा

वरमाला के दौरान डगमगा रहा था दूल्हा

जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़ बराल गांव का है। गांव निवासी राजपाल की पुत्री मुनेश की शादी सिसौली गढ़ गांव प्रमानंद के बेटे अमित कुमार के साथ तय हुई थी। 21 शुक्रवार की रात अमित और उसके परिवार के लोग दुल्हन के गांव में बारात लेकर पहुंचे थे। लड़की पक्ष ने बारात को नाश्ता करा दिया। चढ़त के बाद वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर चढ़ा तब उसके पैर डगमगा रहे थे। तभी दुल्हन को शक हो गया।

Recommended Video

    वरमाला के बीच डगमगाने लगा दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी इनकार और फिर
    दुल्हन ने किया शादी से इनकार

    दुल्हन ने किया शादी से इनकार

    जिसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि दूल्हा शादी में एक लाख रुपया और बाइक की मांग कर रहा था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारातियों और परिवार के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। हंगामा की खबर मिलते ही गांव के अन्‍य लोग भी वहां जल्‍द ही पहुंच गए और मौका देख बरातियों को गिरा गिरा कर पीटाना शुरु कर दिया।

    दूल्हे को बनाया बंधक

    दूल्हे को बनाया बंधक

    मौका पाकर बाराती और दूल्हे का पिता भी मौके से भाग गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके भाई और भाभी को बंधक बना लिया है। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुल्‍हे, उसके भाई और भाभी को छोड़ने को कहा गया पर घर वालों ने उन्‍हे छोड़ने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों में शादी के खर्च के लेन-देन पर समझौते की बात चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+