'पश्चिमी यूपी को मिनी पाकिस्तान बनाने की तैयारी', BJP नेता संगीत सोम ने कुछ यूं अखिलेश पर साधा निशाना
Meerut News: भाजपा के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान बनाए जाने की तैयारी है।

Meerut News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) का एक बयान इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, संगीत सोम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video
फायरब्रांड नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो जारी करते हुए लिखा, 'वर्तमान काल में जहां बढ़ती हुई जनसंख्या एक राष्ट्रीय चिंता का विषय होना चाहिए और हमें जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में गंभीरता से कार्य करना चाहिए। वही दूसरी ओर आजकल समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा जाति को लेकर हिंदू समाज में जातीय विद्वेष फैलाकर हिंदुओं की एकता को तोड़ने का घृणित प्रयास किया जा रहा है। मेरा सभी से अनुरोध है 'आइए हम राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में गंभीरता से प्रयास करें।''
इतना ही नहीं, संगीत सोम ने जारी वीडियो में बोलते हुए कहा, 'आज मैं आपके बीच एक विषय को लेकर आया हूं। पिछले एक हफ्ते से देख रहा हूं कि अखिलेश यादव और उनके चेले पूरे उत्तर प्रदेश में और देश में एक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह लोग उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान को जातियों के हिसाब से बांटना चाहते हैं। मेरी समझ में नहीं आता कि जिन्नावादी सोच क्यों बना रहे हैं, क्यों यह लोग जिन्नावादी सोच के साथ प्रदेश में आ रहे हैं।'
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि 'अभी इन्होंने पाकिस्तान का हाल नहीं देखा है। पाकिस्तान में लोग भुखमरी से मर रहे हैं। लोग आटे, चीनी और दूध के लिए मर रहे हैं। क्या अखिलेश यादव और उनके चेले ये स्थिति उत्तर प्रदेश में बनाना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति समझकर देखिए। जिस तरीके से उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनसंख्या बढ़ती जा रही है, कह सकता हूं कि मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है। मेरा सभी पार्टियों से कहना है कि इस पर ध्यान दें।
संगीत सोम ने बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव से कहना चाहता हूं कि वो और उनके चेले जिन्नवादी सोच छोड़कर दें। तुष्टीकरण की राजनीति बंद करें नहीं तो उत्तर प्रदेश में बहुत बुरा हाल होने जा रहा है। सभी लोगों को से कहना चाहता हूं कि जनसंख्या पर विशेष ध्यान दें। जनसंख्या वृद्धि उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ा कलंक होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications