मेरठ: बीजेपी पार्षद का कार में पड़ा म‍िला शव, तमंचा बरामद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता औ पार्षद मनीष उर्फ म‍िंटू की संदिग्‍ध परिस्‍थि‍तयों में मौत हो गई। मनीष का शव कार में पड़ा म‍िला। मौके से पुलिस को एक तमंचा भी म‍िला है। माना जा रहा है कि मनीष ने आत्‍महत्‍या की है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। मामले की जांच की जा रही है।

bjp councillor manish shoots himself in meerut

पहले पी शराब, फिर खुद को गोली से उड़ाया

मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम जटौली का है। कंकरखेड़ा की श्रद्धा पुरी में मनीष उर्फ मिंटू और उसका परिवार रहता है। मिंटू एक रेस्टोरेंट का मालिक था। साथ ही भाजपा के टिकट पर वॉर्ड 40 का पार्षद भी था। गुरुवार को म‍िंटू का शव उसकी कार में पड़ा म‍िला। म‍िंटू को गोली लगी थी। सूचना म‍िलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के पास से तमंचा भी बरामद क‍िया है, साथ ही कार से शराब की बोतल और ग्‍लास भी मिला है। माना जा रहा है कि म‍िंटू ने पहले शराब पी, इसके बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई, जिसने जांच की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। हालांकि सुसाइड के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन किसी निजी करण को लेकर मनीष ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि मरने से पहले म‍िंटू ने अपने ही रिश्तेदार को व्हाट्सऐप वॉइस मैसेज भी किया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें, काफी समय पहले रेस्टोरेंट में वर्दी पहने एक दरोगा अपनी अधिवक्ता महिला मित्र के साथ गए थे, जहां नशे में दरोगा और महिला मित्र ने स्टाफ के साथ बदसलूकी की थी। पार्षद मिंटू उर्फ मनीष ने बीच-बचाव किया तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया था। जिसके बाद पार्षद सुर्खियों में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+