योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे कौन देखेगा? बिकिनी गर्ल अर्चना गौतम बोलीं- निमंत्रण आया है, पर जाऊंगी नहीं

मेरठ, 25 मार्च: योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 4 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, इकाना में लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 50 मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में करीब 70,000 लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता और बिकिनी गर्ल के नाम मशहूर अर्चना गौतम को भी निमंत्रण पत्र मिला है, लेकिन उन्होंने समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अर्चना गौतम का कहना है कि वो जब कभी शपथ लेंगी तब जाएंगी।

चुनाव में हार के बाद कहा था- अब मैं गुंडी बनूंगी

चुनाव में हार के बाद कहा था- अब मैं गुंडी बनूंगी

बिकिनी गर्ल अर्चना गौतम हस्तिनापुर विधानसभा सीट की कांग्रेस की उम्मीदवार थीं। इस सीट पर अर्चना गौतम की जमानत जब्त हो गई है। चुनाव में मिली करारी हार के बाद अर्चना ने कहा था, 'अब मैं गुंडी बनूंगी।' इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
चुनाव में जब्त हो गई थी अर्चना गौतम की जमानत

चुनाव में जब्त हो गई थी अर्चना गौतम की जमानत

बता दें, अर्चना के प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मेरठ पहुंचे थे। हालांकि, इसके बाद भी अर्चना को बुरी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में अर्चना की जमानत जब्त हो गई। उन्हें सिर्फ 1519 वोट ही मिले।

'शपथ ग्रहण समारोह में मुझे कौन देखेगा'

'शपथ ग्रहण समारोह में मुझे कौन देखेगा'

अर्चना गौतम ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जब शपथ लेंगे तब वो जाएंगी। दूसरे की शपथ में वो क्यों जाएं। उन्होंने ये भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में इतनी लंबी लाइन है, हजारों लोग आ रहे हैं ऐसे में उन्हें कौन देखेगा। बता दें, अर्चना गौतम मूल रूप से मेरठ के गांव नंगला हरेरू की रहने वाली हैं। उन्होंने 2014 में मिस यूपी का खिताब जीता और मॉडलिंग की शुरुआत की थी। वर्ष 2018 में मलेशिया में आयोजित मिस कॉस्मो वर्ल्ड प्रतियोगिता भी जीतीं थीं। अर्चना मिस बिकिनी 2018 इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+